generation of computer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
generation of computer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

कंप्यूटर का इतिहास – History of Computer in Hindi,कंप्यूटर की विभिन्न पीढ़ियों और उनके विकास

 

कंप्यूटर का इतिहास – History of Computer in Hindi



परिचय (Introduction)

कंप्यूटर एक ऐसा यंत्र (Device) है जो सूचनाओं को एकत्रित कर उन्हें आवश्यकता पड़ने पर सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करता है कंप्यूटर जटिल से जटिल गणनाओं को बहुत तेजी से तथा बिना किसी त्रुटि (Error) के संपन्न कर देता है। आजकल विश्व के हर क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है। आज अंतरिक्ष, फिल्म निर्माण, यातायात, उद्योग व्यापार तथा शोध का कोई भी क्षेत्र कम्प्यूटर से अछूता नहीं है। कम्प्यूटर द्वारा जहां एक तरह वायुयान, रेलवे तथा होटलों में सीटों का आरक्षण होता है वहीं दूसरी तरफ बैंकों में कम्प्यूटर की वजह से कामकाज शुद्धता तथा तेजी से हो रहा है। घरों के लिए ऐसे कम्प्यूटर मौजूद हैं जो घर का दरवाज़ा घर के सदस्य की आवाज़ सुनकर खोल देते हैं।

कम्प्यूटर के द्वारा हम ई-बिज़नेस भी कर सकते हैं। जिसे हम “ई-कॉमर्स” भी कहते हैं। कम्प्यूटर की सहायता से क्रेडिट कार्डों द्वारा ख़रीददारी भी की जा सकती है।

विश्व भर में कंप्यूटरों के परस्पर संयोजन से बना एक संचार जाल (Communicaton Network) है जिसे हम इंटरनेट कहते हैं। इंटरनेट द्वारा हम कभी भी, कहीं से भी संदेश एक शहर से दूसरे शहर में ईमेल के जरिए भेज सकते हैं

Computer -A Smart Machine Class -1

  Computer—A Smart Machine Learning Octomus... Identify the different types of machines. Know the features of a computer Start and shut down...