कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर के प्रकार और कंप्यूटर की परिभाषा की जानकारी हिन्दी में|

 कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर के प्रकार  और कंप्यूटर की परिभाषा की जानकारी हिन्दी में|


कंप्यूटर हमारी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है| स्कूल से लेकर ऑफीस तक में इसका ही इस्तेमाल रोजाना किया जाता है| और तो और हमारी रोजमर्रा के कामकाज  को निपटाने के लिए भी घरों में कंप्यूटर का उपयोग खूब किया जा रहा है|

इसलिए हम सभी को अच्छी तरह से कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए| तभी हम इस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग ठीक ढंग से कर पाएँगे| साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाते हैं| इस कारण से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना बहुत आवश्यक होता है|

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैने यह लेख तैयार किया है| जिसमें आपको बहुत आसान भाषा में कंप्यूटर की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी| कंप्यूटर की अध्ययन सुविधा के लिए इस लेख को निम्न भागों मे बाँटा गया है| 

Table of Content :-

  1. कंप्यूटर क्या है?
  2. कंप्यूटर की परिभाषा
  3. कंप्यूटर का पूरा नाम
  4. कंप्यूटर के प्रकार
  5. निष्कर्ष

कंप्यूटर का नाम सुनते ही हमारे मन में सैंकड़ों विचार आने लगते हैं कि, क्योंकि कंप्यूटर एक साथ कई सारी गतिविधियाँ अकेला ही कर सकता है| जी हाँ, आपने सही सुना है कि कंप्यूटर एक साथ बहुत सारे कार्य अकेला ही कर सकता है|

Computer  को हम शब्दों में बांधना थोड़ा सा मुश्किल है ऐसा इसलिए है क्योंकि हर इंसान computer का उपयोग अलग अलग कार्यों के लिए करता है| 

कम्प्यूटर के बारे में एक आम धारणा भी प्रचलित है कि कंप्यूटर एक अंग्रेजी शब्द है. कंप्यूटर का हिंदी में मतलब  “गणना” होता है. इसका मतलब कम्प्यूटर एक गणकयंत्र (Calculator) है. लेकिन, कम्प्यूटर को एक जोडने वाली मशीन कहना गलत होगा. क्योंकि कम्प्यूटर जोडने के अलावा भी  सैकडों अलग-अलग कार्य करता है.
अगर आप एक लेखक/टाइपिस्ट से पूछोगे कि कम्प्यूटर क्या है? तो वह शायद कहे की कम्प्युटर एक टाइपिंग मशीन हैं. इसी तरह हम एक गेम खेलने वाले बच्चे से पूछे तो वह शायद यह कहे कि कम्प्यूटर तो एक गेम मशीन है. कम्प्यूटर ऑपरेटर से पूछोगे तो वह इसे ऑफिस का काम निपटाने वाली मशीन के रूप में ही परिभाषित करने की कोशिश करेगा.
इसलिए हम कह सकते है कि कंप्यूटर को किसी एक अर्थ में नही बांधा जा सकता है. कम्प्यूटर का मतलब उसके उपयोग के आधार पर हर व्यक्ति के लिए अलग है.
कम्प्यूटर के इतने अर्थ होने के बावजूद हमने आपके लिए कम्प्यूटर को परिभाषित करने कि एक कोशिश की है. इस कम्प्यूटर की परीभाषा को आप कम्प्यूटर की एक प्रमाणित परिभाषा नही मान सकते है. क्योंकि कार्य के आधार पर कम्प्यूटर के अर्थ भी बदल जाते है.

कम्प्यूटर की परिभाषा – Computer Definition in Hindi


“Computer एक मशीन है जो कुछ तय निर्देशों के अनुसार कार्य को संपादित करते है. और ज्यादा कहे तो Computer एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण है जो इनपुट उपकरणों की मदद से आँकडों को स्वीकार करता है उन्हें प्रोसेस करता है और उन आँकडों को आउटपुट उपकरणों की मदद से  सूचना के रूप में प्रदान करता है.”

दूसरे शब्दों में कहें तो, " Computer एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो यूज़र के दिए गए निर्देशो या कमांड को इनपुट के रूप में लेता है और इस निर्देश को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करता है|"

Computer का मुख्य कार्य गणना करना, डाटा को स्टोर और प्रोसेस करना होता है|

कम्प्यूटर का पूरा नाम क्या है – Computer Full Form in Hindi

कम्प्यूटर बहु-उपयोगी मशीन होने के कारण आज तक भी इसको एक परिभाषा में नही बाँध पाँए है. इसी कड़ी में कम्प्यूटर का पूरा नाम  इस प्रकार है|

C – Commonly
O – Operating
M – Machine
P – Particularly
U – Used in
T – Technology
E – Education and
R – Research

 

अर्थात Commonly Operating Machine Particularly Used in Technology Education and Research.

कम्प्यूटर के विभिन्न प्रकार

कम्प्यूटर के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं. इनके बारे में आप अधिक जानकारी कम्प्यूटर के प्रकार Lesson से ले सकते है.

  1. अनुप्रयोग (Application)
  2. उद्देशय (Purpose)
  3. आकार (Size)




अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार( Types of Computers Based on Application in Hindi)


  1. एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
  2. डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
  3. हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
  1. एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer in Hindi)

एक एनालॉग कंप्यूटर ऐसा कंप्यूटर है जो अन्य उपकरणों के संवाद करने के लिए एक एनालॉग सिग्नल का उपयोग करता है| यह विद्धूत धारा, आवृति और प्रतिरोध जैसे भौतिक संकेतों को संचारित करने के लिए एक अनुरूप संकेत का उपयोग करता है|

एनालॉग संकेत को एक डिजिटल संकेत द्वारा दर्शाया जाता है| जिसे फिर COMPUTER मे प्रेषित किया जाता है| इसके बाद ANALOG सिग्नल का उपयोग INTERNET या मोबाइल फोन जैसे अन्य DEVICES के साथ संवाद करने के लिए किया जाता है| एनालॉग संकेत का उपयोग डेटा को संचारित करने के लिए किया जाता है, और कंप्यूटर अन्य उपकरणों के साथ संवाद करने के लिए एनालॉग संकेत का उपयोग करता है|

एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरण हैं;

  • थर्मां मीटर
  • एनालॉग घड़ी
  • स्पिडोमीटर
  • सिस्मोमीटर
  • वॉल्टमीटर
  • फ्लाइटमीटर
  • टाइड मीटर प्रेडिक्टर

(ANALOG COMPUTER)


2. डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer IN HINDI)

एक डिजिटल कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जो बाइनरी भाषा (0 और 1) पर काम करता है और वर्तमान समय प्रदर्शित करता है| यह वर्तमान समय का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक बाइनरी संख्या का भी उपयोग करता है| जिसका उपयोग प्रोग्रामिंग के लिए किया जाता है| आज डिजिटल कंप्यूटर को ADVANCE कहा जाता है,जो BINARY संख्याओं तक ही सीमित नही है, बल्कि विभिन्न उद्‍देश्यो के लिए उपयोग किए जाते हैं| उनके पास एक बड़ी स्मृति भी होती है, जिसका उपयोग विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए किया जा सकता है| डिजिटल कंप्यूटर में बड़ी मेमोरी क्षमता भी होती है|

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण हैं:
  • पर्सनल कंप्यूटर
  • डेस्कटॉप 
  • लैपटॉप
  • स्मार्टफोन और मोबाइल

(DIGITAL COMPUTER)


3. हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer IN HINDI)

हाइब्रिड कंप्यूटर वे कंप्यूटर हैं जो एक एनालॉग कंप्यूटर और डिजिटल कंप्यूटर की विशेषताओं को जोड़ते हैं| इस कंप्यूटर सिस्टम के अंतर्गत डिजिटल मशीन और एनालॉग मशीन दोनों एक साथ काम करते हैं| अर्थात हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर का संयोजन (Combination) है| हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण :
  • Automated Teller Machine
  • Electrocardiogram Machine
  • Dialysis Machine
  • Ventilator Machine 
  • Ultrasound Machine
  • ECG Machine
  • Petrol Pump Machine
  • CT Scan Machine 


उद्देश्य के आधार पर (Based on Purpose)

Computer को उद्देश्य के आधार पर दो भागों में Special Purpose और General Purpose के आधार पर वर्गीकृत किया गया है|

विशेष उद्देश्य के लिए (Special Purpose)

Special Purpose Computer ऐसे कंप्यूटर है जिन्हें किसी विशेष कार्य के लिए तैयार किया जाता है| इनके CPU की क्षमता उस कार्य के अनुरूप होती है जिसके लिए इन्हें तैयार किया जाता है| जैसे: अंतरिक्ष विज्ञान, मौसम विज्ञान, उपग्रह संचालन, अनुसंधान एवम् शोध, यातायात नियंत्रण, कृषि विज्ञान, चिकित्सा आदि| 

सामान्य उद्देश्य के लिए (General Purpose)
General purpose computer ऐसे कंप्यूटर हैं, जिन्हें सामान्य उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है| इन कंप्यूटर में अनेक प्रकार ले लेरी करने की क्षमता होती है| इसमें उपस्तित CPU की क्षमता तथा कीमत कम होती है| इन कंप्यूटर का प्रयोग सामान्य कार्यों के लिए जैसे:- पत्र (letter) तैयार करना, दस्तावेज़ (Document) तैयार करना, Document को प्रिंट करना आदि के लिए लिया जाता है|






आकार के आधार पर (Based on Size)

 Computer को आकार के आधार पर हम निम्न श्रेणियों में बाँट सकते हैं-


सुपर कंप्यूटर (Supercomputer)

सुपर कंप्यूटर आकार में सबसे बड़े होते हैं| यह काफ़ी तेज़ कंप्यूटर होते हैं,जो अपने कार्यों को बहुत ही कम समय में पूरा कर देते हैं| सुपर कंप्यूटर का उपयोग बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है| सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग से संबंधित कार्यों के  लिए किया जाता  है| जैसे: Weather Forecasting ( मौसम की भविष्यवाणी करना) और परमाणु ऊर्जा अनुसंधान (Nuclear Energy Research) में आदि|



 (Supercomputer)


पहला सुपर कंप्यूटर 1976 में Roger Cray के द्वारा विकसित किया गया था| इस कंप्यूटर का उपयोग चिकित्सा परीक्षणों के लिए भी किया जाता है|

यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं|सूपर कंप्यूटर की स्पीड को FLOPS (Floating Point Operation Per Second) में मापा जाता है| यह एक सेकेंड में अरबों निर्देशों ( Instuctions) को प्रोसेस कर सकता है| इस कंप्यूटर में हज़ारों प्रोसेसर एक साथ आपस में जुड़े होते हैं| जिसकी वजह से इस कंप्यूटर के काम करने की स्पीड तेज़ होती है|

सुपर कंप्यूटर के उदाहरण;-
  • परम 8000 ( भारत का पहला Supercomputer)
  • IBM Summit
  • Sunway Taihulight
  • NUDT Tianhe-2
  • Cray HPE Trinity




मिनी कंप्यूटर (Minicomputer)

मिनी कंप्यूटर मध्यम आकार का कंप्यूटर होता है जो माइक्रो कंप्यूटर से कुछ अधिक गति व मेमोरी वाले होते हैं| इनमें दो या दो से अधिक CPU का इस्तेमाल किया जाता है| ये Micro Computer से महँगे होते हैं| मिनी कंप्यूटर का उपयोग यातायात में यात्रियों के लिए आरक्षण-प्रणाली का संचालन और बैंको के बैंकिंग कार्यों के लिए किया जाता है| मिनी कंप्यूटर को 1960 के दशक में IBM (इंटरनॅशनल बिजनेस मशीन) के द्वारा विकसित किया गया था|


 मिनी कंप्यूटर एक multi-user कंप्यूटर होता है| इसका मतलब यह है कि इसे एक समय में बहुत सारे यूज़र इस्तेमाल कर सकते हैं| मिनी कंप्यूटर एक
multi-tasking कंप्यूटर भी होता है, इसका मतलब यह है कि इसमें हम एक समय में एक से ज़्यादा कार्य कर सकते हैं|

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण:-
  • IBM AS/400
  • Honeywell 200
  • Motorola 68040
  • MV 1500
मेनफ्रेम कंप्यूटर (Main Frame Computer)

मेनफ्रेम कंप्यूटर ,मिनी कंप्यूटर से कुछ अधिक गति व क्षमता वेल कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर कहलाते हैं| ये कंप्यूटर आकार में बहुत बड़े होते हैं| इनमें अत्यधिक मात्रा के डाटा पर तीव्रता से प्रोसेस करने की क्षमता होती है| इसीलिए इनका उपयोग बड़ी कंपनियों , बैंकों, रेलवे आरक्षण, सरकारी विभाग द्वारा किया जाता है| इसको 1950 के दशक में IBM ( इंटर नेशनल बिजनेस मॉडल) के द्वारा विकसित किया गया था| मेनफ्रेम कंप्यूटर की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यह बिना रुके दिन के 24 घंटे काम कर सकता हैं|

मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण:-
  • IBM zSeries
  • System z9
  • System z10
  • ICL
  • CDC Cyber



माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)

इस Computer को Micro Computer दो कारणों से कहा जाता है, पहला इस कंप्यूटर में माइक्रो प्रोसेसर का प्रयोग किया जाता है, दूसरा यह कंप्यूटर दूसरे कंप्यूटर की अपेक्षा आकार में छोटा होता है|

microcomputer आकार में इतना छोटा होता है कि इसको एक स्टडी टेबल अथवा एक ब्रीफ़केस में रखा जाता है|यह कंप्यूटर सामान्यतः सभी प्रकार के कार्य कर सकता है| इसकी कार्य प्रणाली तो लगभग बड़े कंप्यूटर के समान ही होती है| परंतु इसका आकार उनकी तुलना में कम होता है| इस कंप्यूटर पर सामान्यतः एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता है|

सबसे पहले Micro Computer का निर्माण 1970 के दशक में हुआ था| Micro Computer वजन में हल्के होते हैं और इनका मूल्य भी कम होता है| यह एक Multitasking कंप्यूटर है अर्थात इसमें हम एक समय में बहुत सारे कार्य कर सकते हैं| जैसे- इंटरनेट चलाना, Word में क़ाम करना, गाने सुनना आदि| दुनिया के पहले माइक्रोकंप्यूटर का नाम माइकल था, जिसे 
intel 8008 माइक्रोप्रॉसेसर का उपयोग करके बनाया गया था|

माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण-
  • Smart watch
  • Laptop
  • Desktop
  • Tablet
  • Smart phone

डेस्कटॉप या पर्सनल कंप्यूटर (Desktop/ Personal Computer)

डेस्कटॉप या पर्सनल कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर हैज़ीसे डेस्क पर सेट किया जाता है| इसमें एक CPU, Monitor, keyboard, तथा Mouse होते हैं| इन्हें हम अलग अलग देख सकते हैं| डेस्कटॉप कंप्यूटर की कीमत कम होती हैं, परन्तु इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल होता है|
इस कंप्यूटर का निर्माण सामान्य कार्यों को पूरा करने के लए लिया जाता है| यह व्यक्तिगत उद्देश्यों को पूरा करता है| जैसे- असाइनमेंट बनाना, मूवी देखना या ऑफीस के काम करना आदि|

डेस्कटॉप/ पर्सनल कंप्यूटर के उदाहरण-
  • Desktop
  • Notebook
  • Tablet
  • Smart phone


निष्कर्ष:
मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल (कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर के प्रकार  और कंप्यूटर की परिभाषा की जानकारी हिन्दी में)  ज़रूर पसंद आया होगा| अगर आपको इस आर्टिकल को लेकर कोई सवाल हो तो इसके लिए आप नीचे कॉमेंट कर सकतें हैं| इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ social media जैसे Facebook, Instagram, twitter पर ज़रूर शेयर करे| 
धन्यवाद!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कंप्यूटर का इतिहास – History of Computer in Hindi,कंप्यूटर की विभिन्न पीढ़ियों और उनके विकास