कम्प्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की विशेषताएँ Characteristics of Computer

 कम्प्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की विशेषताएँ  (Characteristics of Computer)

Computer एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो हर प्रकार का कार्य बहुत कम समय में कर सकती है | मुख्य तौर पर कंप्यूटर सूचनाओं का संग्रह करता है और उस पर प्रक्रिया करके अर्थपूर्ण परिणाम देता है ।

कम्प्यूटर एक Electronic Machine है जो हमारे द्वारा दिए गए Instructions को Input के रूप में लेता है तथा Input किये गये आँकड़ों को विश्लेषित करके अर्थपूर्ण जानकारी देता है ।

Contents:

  • कंप्यूटर का अर्थ 
  • कंप्यूटर की परिभाषा
  • कंप्यूटर की full form
  • कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of Computer)
  • निष्कर्ष

कंप्यूटर का अर्थ (Meaning of Computer in Hindi)

Computer शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के “COMPUTE” शब्द से हुई है| जिसका अर्थ “गणना” होता है| अतः कंप्यूटर को “गणक” या “संगणक” भी कहा जाता है| पुराने समय में कंप्यूटर का उपयोग केवल गणना करने के लिए किया जाता था, लेकिन वर्तमान में आप सभी जानते है| कंप्यूटर का उपयोग कुछ कार्यों तक सिमित नहीं है| वर्तमान में छोटे से कार्यों से लेकर बड़े-बड़े साइंटिफिक रिसर्च में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है|


कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of Computer in Hindi)


कंप्यूटर एक इलेक्ट्रोनिक डिवाइस है, जो यूजर के द्वारा दिए गए Input को प्रोसेस करके Output देता है| कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो अर्थमेटिक (Arithmetic) और लॉजिकल (Logical) ऑपरेशन को परफॉर्म करता है|

दुसरे शब्दों में कहे तो “ कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है, जिसका उपयोग दिए गए निर्देशों के अनुसार डाटा को manipulate करने के लिए किया जाता है|”

कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of Computer in English) 

"Computer is an electronic device used for arithmetical and logical functions."

 

 कंप्यूटर की फुल फॉर्म (Computer ka full form)


C – Common (आमतौर पर)

O – Operating (संचालित)

M – Machine (मशीन)

P – Purposely (विशेष रूप से)

U – Used for (उपयोग के लिए )

T – Technological (तकनीकी)

E – Educational (शैक्षणिक)

R – Research (अनुसंधान)


कंप्यूटर की विशेषताएं

 (Characteristics of Computer)


अब तक हम कम्प्यूटर का अर्थ, परिभाषा, फुलफॉर्म  के बारे मे जान चुके हैं अब हम जानते हैं कम्प्यूटर की विशेषता अर्थात विशिष्ट गुण के बारे मे ।  किसी भी चीज के बारे मे आप जानकारी चाहते हैं तो उस चीज की विशेषता जरूर जाननी चाहिए| यह किसी भी चीज के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी होता है । 

Characteristics of Computer in Hindi – कंप्यूटर की विशेषताएं

कंप्यूटर की बहुत सारीं विशेषताएं होती है जो कि निम्नलिखित हैं:-

1- Speed (गति)

कंप्यूटर की गति(स्पीड)इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक है। कंप्यूटर के काम करने की स्पीड काफी तेज होती है। कंप्यूटर इंसानो की तुलना में बहुत तेजी से कार्यो को करते है। कंप्यूटर की गणना करने की गति काफी तेज होती है। यह एक सेकंड में एक लाख से भी ज्यादा कार्यों को पूरा कर सकते है।

कंप्यूटर अपने कार्यो को माइक्रोसेकंड और नैनोसेकंड के अंतराल में पूरा कर देता है। किसी इंसान को गुणा, भाग करने में 1 से 2 मिनट का समय लगता है जबकि कंप्यूटर गुणा, भाग को 1 सेकंड से भी कम समय में पूरा कर सकता है.

2- Accuracy (सटीकता)

कंप्यूटर अपने कार्यो को सटीकता (accuracy) के साथ करता है। कंप्यूटर बिना किसी गलती के अपने कार्यों को पूरा करता है। इंसानो की तुलना में कंप्यूटर अधिक सटीकता के साथ अपने काम को पूरा करता है। अगर कोई इन्सान गुणा या भाग करता है तो उसमें वह गलतियाँ करता है जबकि कंप्यूटर बिना किसी गलती के गुणा और भाग आसानी से कर सकता है.

3- Reliability (विश्वसनीयता)

कंप्यूटर पूरी तरह से विश्वसनीय (reliable) होते है। हम इंसानो की तुलना में कंप्यूटर अधिक विश्वसनीय होते है, यदि हम कंप्यूटर को एक ही इनपुट कई बार देते है तो कंप्यूटर हमे एक ही जैसे परिणाम दिखायेगा। जब तक यूजर इनपुट को नहीं बदलेगा तब तक कंप्यूटर परिणाम को नहीं बदलेगा।

कंप्यूटर कभी भी थकता नहीं है आप कंप्यूटर को लगातार सालों तक इस्तेमाल करें वह हमें सही परिणाम ही देता है इसलिए कंप्यूटर बहुत ही विश्वसनीय होता है.

4- Memory (मेमोरी)

कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी होती है जिसे हम प्राइमरी (प्राइमरी) और सेकेंडरी (सेकेंडरी) मेमोरी कहते है। प्राइमरी मेमोरी कंप्यूटर के अंदर होती है जहां कंप्यूटर सिस्टम का डेटा स्टोर होता है। इस मेमोरी को इंटरनल मेमोरी के नाम से भी जाना जाता है। सेकेंडरी मेमोरी एक प्रकार के रिमूवल डिवाइस होते ,है जिन्हे हम बाहर से लगा और निकाल सकते है। सेकेंडरी मेमोरी को एक्सटर्नल मेमोरी के नाम से भी जाना जाता है।

कंप्यूटर की मेमोरी इंसानों की तुलना में बहुत ही शक्तिशाली होती है इन्सान हर चीज को याद नहीं रख सकता जबकि कंप्यूटर की मेमोरी किसी चीज को भूलती नहीं है.

5- Diligence (परिश्रम)

एक कंप्यूटर निरंतरता (consistency) के साथ एक समय में कई कार्यो को कर सकता है। कंप्यूटर बिना थके लगातार अपने कार्यो को पूरा करने में सक्षम होते है। यदि हम इंसानो की बात करे तो इंसान 24 घंटे किसी कार्य को नहीं कर सकता उसे 24 घंटो में कुछ समय का आराम चाहिए होता है लेकिन कंप्यूटर बिना थके बिना रुके कार्य को कर सकता है।

यह भी पढ़े,  कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर के प्रकार  और कंप्यूटर की परिभाषा की जानकारी हिन्दी में|

6- Easy to use (इस्तेमाल करने में आसान)

कंप्यूटर को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। कंप्यूटर को सीखने के लिए तकनीकी ज्ञान (Technical knowledge) की आवश्यकता नहीं होती इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से सीख सकता है। 

7- Automation (स्वचालित)

कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन (automatic machine) है। यह अपने कार्यो को खुद से करता है। जब कंप्यूटर किसी काम को शुरू करता है तो वह उस काम को खुद से ही पूरा कर लेता है। कंप्यूटर सिस्टम को अपने कार्यो को पूरा करने के लिए किसी इंसान की आवश्यकता नहीं पड़ती। 

8– Storage (स्टोरेज)

स्टोरेज भी कंप्यूटर की मुख्य विशेषताओं में से एक है। इसका उपयोग जरुरी डेटा और जानकारी को स्टोर करने के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर में स्टोर की गई जानकारी हमेशा के लिए स्टोर रहती है। डेटा और जानकारी तब तक कंप्यूटर में स्टोर रहती है जब तक कोई यूजर उस जानकारी को डिलीट ना कर दे। कंप्यूटर खुद से डेटा को डिलीट नहीं कर सकता। कंप्यूटर में हम बहुत ज्यादा मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकते हैं जैसे –songs, videos, और games आदि.

9- Privacy (गोपनीयता)

कंप्यूटर में हम अपनी private जानकारी को स्टोर कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना अनुमति के आपके प्राइवेट डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता है. हम कंप्यूटर में password का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर को lock कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के आपके कंप्यूटर को एक्सेस नहीं कर सकता|

10- No Intelligence (सोचने की शक्ति नहीं)

कंप्यूटर के पास सोचने की शक्ति नहीं होती है जिस प्रकार मनुष्य सोच सकता है वैसे कंप्यूटर नही सोच सकता क्योंकि कंप्यूटर के पास मनुष्य के जैसा दिमाग नहीं होता है।

11- Reduction in Paperwork & Cost (कागज़ और पैसे की बचत)

कंप्यूटर कागजी कार्यो को कम करता है। कंप्यूटर में ज्यादातर कार्य पेपरलेस तरीके से किये जाते है, इसमें कागज का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में किया जाता है इसलिए कागज में होने वाला खर्चा कम होता है और हमारे पैसे की बचत होती है.

निष्कर्ष

अगर आपके लिए What is Computer? Characteristics of Computer in Hindi (कम्प्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की विशेषताएं) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये| और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए|और साथ ही हमारे Youtube channel computerknowledge153  को भी आप सबस्क्राइब कीजिएगा ताकि आपको वहाँ पर भी कंप्यूटर से संबंधित जानकारी मिले | धन्यवाद |



Recent Post: 



लेख से संबंधित वीडियो भी आप देख सकते हैं|जो नीचे दिए गए हैं| 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर के प्रकार और कंप्यूटर की परिभाषा की जानकारी हिन्दी में|

कंप्यूटर का इतिहास – History of Computer in Hindi,कंप्यूटर की विभिन्न पीढ़ियों और उनके विकास