Presentation software क्या होता है और ये word processor से कैसे भिन्न/ अलग है?
Presentation software और Word processor में अंतर जानने से पहले हम जान लेते हैं कि word processor क्या है? और इसमे हम क्या कार्य कर सकते हैं|
Word processor जो कार्य किए जाते हैं वह इस प्रकार हैं......
- word processor में हम अपनी जानकारी बड़ी सरलता से एक document में save कर सकते हैं|
- Font Style और Font Type भी अपने text पर सेट कर सकते हैं|
- Text को रंगीन कर सकते हैं जिससे हमारा Document अच्छा लगे|
- Pictures को add कर सकते हैं|
- Spelling और Grammer की ग़लतियों को भी ठीक कर सकते हैं|
Word processor (वर्ड प्रोसेसर) और Presentation software (प्रेज़ेंटेशन सॉफ्टवेर) में अंतर
|
WORD PROCESSOR
|
PRESENTATION SOFTWARE
|
|
यह SOFTWARE हमें
DOCUMENT बनाने में मदद करता है|
|
यह SOFTWARE हमें
PRESENTATION बनाने में मदद करता है|
|
|
इसका प्रयोग Letters, Forms, Emails और Reports बनाने के लिए किया जाता है|
|
इसका प्रयोग Business meetings,
Seminars, Workshops or Trainings की Presentations बनाने के लिए किया जाता है|
|
|
यहाँ शब्दों का अधिक प्रयोग होता है|
|
यहाँ कम शब्दों के साथ अधिक pictures,
Graph, Charts आदि का प्रयोग होता है|
|
|
यहाँ document को
रचनात्मक ढंग से व्यक्त किया जा सकता है, जिसके लिए Font,
Styles और Font Types का
प्रयोग किया जाता है|
|
Presentation को आकर्षक बनाने के लिए Animation,
Slide Transitions और Sound का
उपयोग किया जाता है|
|
Presentation Software का परिचय और इसे Start करना सीखें|
Presentation Software हमें अपनी एकत्रित जानकारी को एक बड़े दर्शकों के समूह को text, image, audio, video और animation के मध्यम से प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने में सहायक है| एक presentation document में कई Page हो सकते हैं,जिसमें हर एक पेज को हम स्लाइड कहते हैं| प्रत्येक slide presentation के विषय के किसी एक topic के अरे में जानकारी देती है| आमतौर पर Presentations व्यापार मीटिंग में, प्रशिक्षण और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाती है|
दोस्तों, अब हम लोग Apache Open Office Software Suite से Presentation बनाना सीखेंगे| Apache Open Office Software Suite के Presentation Tool को Open Office Impress कहा जाता है|
Step 1: Windows Search Bar में ' Open Office' टाइप करें|
Step 2: Open Office Suite को ओपन करने के लिए Open Office app पर Double Click करें|
Step 3: अब 'Presentation' पर Double click करें|
- Presentation पर क्लिक करने पर 3 option दिखाई देंगे: Empty Presentation, Form Template, and Open Existing Presentation.
- Empty Presentation option user को शुरुआत से एक नई प्रस्तुति बनाने की अनुमति देता है|
- Form Template Option User को पहले से बने हुए Templates के आधार पर प्रस्तुति बनाने में सक्षम बनता है|
- Open existing Presentation Option user को पहले से बनाई गई presentations को open करने की सुविधा प्रदान करता है|
Templates: यह पूर्व डिज़ाइन किए गए Layout या Format, जिसका उपयोग Presentation बनाने के लिए किया जा सकता है, को सन्दर्भित करता है|
Step 4: यहाँ हम Presentation को बनाने के लिए Empty Presentation Option select करेंगे|
Step 5: अब आपके सामने Select a slide design option आएगा| इस option से आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से कोई भी डिज़ाइन चुन सकते हैं| हमने यहाँ पर मान लीजिए कि एक Technical Polygon design को चुना है|कुनने के बाद next पर click करें|
Step 6: अब आपके सामने Select a slide transition option आएगा| effect में No Effect और speed में select करने के बाद Create पर Click करें|
Slide Transition: प्रस्तुति के दौरान जब हम एक Slide से दूसरी स्लाइड पर जाते हैं तो इसे Slide Transition कहा जाता है| Slide Transition को प्रभावशाली बनाने के लए हम कुछ Effects का प्रयोग कर सकते हैं|
Step 7: अब हमें एक screen दिखाई देगी| दोस्तों, आप सभी को पता होना चाहिए कि किसी भी file को permanently save करने के लिए हमें उस फाइल को Secondary मेमोरी में save करना होता है|file में कुछ भी लिखने से पहले उसको save कर लेना चाहिएज़िससे कि वो secondary memory में save हो जाए|
- फाइल को save करने के लिए File पर क्लिक करें,फिर 'save As' पर click करें|
- अब एक box open होगा जिसमें हम file को कोई नाम देकर save कर सकते हैं| Presentation Document का Extension सामान्यतः .odp या .ppt होता है|
- save हो जाने के बाद document में कुछ भी बदलाव करने पर नियमित अंतराल के बाद उसे ctrl+s बटन की मदद से save करते रहना चाहिए|
Components of an Open Office Presentation Tool (Open Office Impress)
दोस्तों, जिस तरह से हमारे शरीर में विभिन्न अंग होते है,उसी तरह से Open Office Impress (Presentation Tool) में भी कई Parts होते हैं|
Title Bar: यह window का शीर्षक दिखाता है|
Menu Bar: इसमें कई menus होते हैं,जिनके नाम इस प्रकार हैं..
- File
- Edit
- View
- Insert
- Format
- Tools
- window
- Help
Save Button: हम document में जो भी काम करते हैं,उसे save करने के लिए Save button का प्रयोग किया जाता है|
Minimize, Restore and Close Buttons: Document को Minimize, Restore and Close करने के लिए किया जाता है|
Slide Pane: Slide Pane में सभी slides होती हैं| यह नई Slides को जोड़ने, मौजूदा slides को हटाने या आवश्यकतानुसार उनका नाम बदलने की सुविधा प्रदान करता है|
Workspace: Workspace उस slide को प्रदर्शित करता है जिस पर वर्तमान में काम किया जाता है|
Sidebar: Sidebar का प्रयोग मुख्य रूप से , Properties Menu के मध्यम से presentation Slide के लिए Layout styles का चयन करने के लिए Custom Animation Menu के माध्यम से animation को add और edit करने के लिए और slide transition Menu के माध्यम से slide transition effects को add करने के लिए किया जाता हैं|
Adding Animations and Slide Transition to Presentation
Animation (एनिमेशन) महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने,सूचना के प्रवाह को नियंत्रित करने और अपनी Presentation में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने का एक बढ़िया आरीका है| animation स्थिर text और Pictures को गतिशील होने का भ्रम प्रदान करता है |
Adding Animations and sound to an image
दोस्तों, अब हम नीचे बताए गए steps की मदद से animation add करना सीखेंगे| हम animation की मदद से किसी भी image को move करना और उसमें sound add करना सीखेंगे|
Step 1: Presentation में एक नई slide add करें और उसके लिए Title Content over content layout select करें|
Step 2: नयी स्लाइड के लिए title (शीर्षक) दें और पहले box में Text टाइप करें| अगले बॉक्स में Image को insert करें|
Step 3: Image को Select करें,उसके बाद Custom Animation Button पर click करें और फिर add Option पर क्लिक करें|
Step 4: अब आपके सामने एक बॉक्स Open होगा जिसमें Entrance के लिए अलग अलग विकल्प मिलेंगे| आप अपने अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं और स्पीड को भी अपने अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं|
Step 5: अब slide में Animation Add हो गया है| इसे आप Play बटन पर क्लिक करके देख सकते हैं| इन सभी steps का पालन करके हम Text पर भी Animation जोड़ सकते हैं|
Step 6: यदि आप Animation में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो ' Animation Effect' के नाम पर Right Click करके Effect Options को Select करे|
Image का Movement Left से Right कराने के लिए Direction Field में From Left Select करें| और
Movement के साथ Sound add करने के लिए Round में 'Image' सेलेक्ट करें| अब OK पर Click करे|
Presentation Software में पहले से ही कुछ sounds दिए हुए हैं,लेकिन हम किसी अन्य Audio file को भी Presentation में जोड़ सकते हैं|
Adding Slide Transition
दोस्तों, अब हम Slide Transition में effects add करना सीखेंगे|
ये Slide Transition क्या होता है?
दोस्तों, जब आप किसी presentation के दौरान एक slide से दूसरे slide पर जाते हैं| ऐसे slide बदलाव और Animation प्रभाव को slide transition कहते हैं|
Slide Transition: Presentation जब आप किसी presentation के दौरान एक slide से दूसरे slide पर जाते हैं| ऐसे slide बदलाव और Animation प्रभाव को slide transition कहते हैं| slide transition को प्रभावशाली बनाने के लिए हम कुछ effects का प्रयोग कर सकते हैं|
Step: Slide Pane से किसी भी एक Slide का चयन करें| अब right Side में Slide Transition पर क्लिक करें| ऐसा करते ही आपके सामने बहुत सारे options open हो जाएँगे| आप इनमें से कोई भी Transition select कर सकते हैं| यदि आप यही transition सभी slides पर एक साथ apply करना चाहते हैं तो 'Apply to all Slides' पर क्लिक करें|
यदि आप सभी slides के लिए अलग अलग transition चाहते हैं तो सभी slides को अलग अलग select करके transition apply करें|
दोस्तों, अब Slide में Animation और Slide Transition add हो चुका है| आप अपनी Presentation देखने के लिए F5 key की Keyboard से press करें| इससे आपकी Presentation Monitor पर full screen पर दिखाई देगी| आप अपनी Presentation को ICT लैब में Projector के द्वारा सभी के सामने प्रेज़ेंट कर सकते हैं|
REMEMBER......
- Presentation Software हमें अपनी एकत्रित जानकारी को एक बड़े दर्शकों के समूह को text, image, audio, video और animation के मध्यम से प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने में सहायक है|
- किसी भी file को permanently save करने के लिए हमें उस फाइल को Secondary मेमोरी में save करना होता है|
- Templates: यह पूर्व डिज़ाइन किए गए Layout या Format, जिसका उपयोग Presentation बनाने के लिए किया जा सकता है, को सन्दर्भित करता है|
- जब आप किसी presentation के दौरान एक slide से दूसरे slide पर जाते हैं| ऐसे slide बदलाव और Animation प्रभाव को slide transition कहते हैं|
- Animation (एनिमेशन) महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने,सूचना के प्रवाह को नियंत्रित करने और अपनी Presentation में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने का एक बढ़िया आरीका है| animation स्थिर text और Pictures को गतिशील होने का भ्रम प्रदान करता है |
- यदि आप सभी slides के लिए अलग अलग transition चाहते हैं तो सभी slides को अलग अलग select करके transition apply करें|
- आप अपनी Presentation देखने के लिए F5 key की Keyboard से press करें| इससे आपकी Presentation Monitor पर full screen पर दिखाई देगी|
- Animation effect का पूर्वावलोकन करने के लिए Slide Show View का उपयोग करें|
CONCLUSON......
दोस्तों, उम्मीद है कि आपको आज का हमारा लेख पसंद आया होगा और हो सकता है कि इससे आपकी थोड़ी बहुत मदद हो जाए| तो दोस्तों, इस लेख को अपने अन्य मित्रों के साथ ज़रूर साझा करें|
लेख से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न...
- Presentation software क्या होता है?
- Slide क्या होती है?
- Presentation software को प्रयोग करने के क्या फ़ायदे हैं?
- किसी Presentation में image add करने के steps लिखें|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें